AAJ KA MAUSAM LIVE UPDATEES: दिल्ली में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mausam ki Jankari LIVE UPDATES: प्रचंड गर्मी से जूझ रहा भारत अब मानसून की बारिश का लुत्फ उठा रहा है, आपको बता दें कि आईएमडी के मुताबिक मानसून देश के हर कोने में लगभग प्रवेश कर रहा है और इसकी वजह से देश के कई कोनों में अब जमकर बदरा बरस रहे हैं।
मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, पंजाब- उत्तराखंड में भी आज बरसात होगी और इसी कारण मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया है।

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी आज जमकर वर्षा होगी और इस कारण यहां पर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
इस समय मानसून सक्रिय अवस्था में है
मौसम की स्थिति पर IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "इस समय मानसून सक्रिय अवस्था में है। पूर्वोत्तर राज्यों में विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में भारी वर्षा होने की उम्मीद है। मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में हर जगह हल्की से भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून आगे बढ़ा है। अगले 2-3 दिनों में देश के बाकी हिस्सों में मानसून आगे बढ़ जाएगा।"
Delhi Weather: दिल्ली वाले रहें सावधान! फिर बरस सकती है 'आसमानी आफत'
Delhi Rain News: पिछले दो दिन से भारी बारिश से बेहाल दिल्लीवासियों के लिए एक बार फिर मुसीबतें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications