Aaj Ka Mausam: UP-Bihar में बदला मौसम, 11 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कैसा रहेगा दिल्ली का हाल?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 19 जून 2026 को देश के 11 राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है लेकिन कुछ जगहों पर उमस ने लोगों को तंग किया हुआ है।

दरअसल आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले दो हफ्तों से एक ही जगह पर अटका हुआ है, जिससे देश के कई हिस्सों में उमस बढ़ी है हालांकि नई मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

Aaj Ka Mausam

जिन राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा और मेघालय शामिल हैं।

कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?

दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जून तक यहां पर बारिश और गरज-चमक का यह सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और 19 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम के दो बेहद अलग रूप देखने को मिल रहे हैं,जिससे लोग हैरान भी हैं और परेशान भी। एक तरफ जहां राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर सहित कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की भी संभावना है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिल सकती है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में कई जगहों पर बदलाव देखा जा रहा है,कई जिलों में बारिश होने से थोड़ी गर्मी की चुभन से राहत मिली हुई है तो वहीं आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम काफी आक्रामक हो सकता है। पटना, गया, सारण और पूर्वी चंपारण जैसे जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आसमानी बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को आपातकालीन आवश्यकताओं को छोड़कर आंधी-तूफान के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

राजस्थान में रेन अलर्ट

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में आगामी 24 घंटों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी राजस्थान के भी दूरदराज के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। राज्य के उदयपुर जिले के सारड़ा क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश होने की उम्मीद है, जबकि दौसा और संगरिया जिलों में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बेहद संवेदनशील बना हुआ है। देहरादून, टिहरी और नैनीताल जैसे पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। इतना ही नहीं, उत्तरकाशी और चमोली जैसे उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

पर्यटन स्थलों पर भारी बारिश की आशंका

हिमाचल प्रदेश में भी कुल्लू, मंडी और शिमला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भारी बारिश की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और कुपवाड़ा जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान विवरण

शहर अधिकतम तापमान (19 जून) न्यूनतम तापमान (19 जून)
दिल्ली 41°C 27°C
मुंबई 35°C 30°C
चेन्नई 39°C 29°C
कोलकाता 36°C 28°C
लखनऊ 42°C 31°C
पटना 40°C 31°C
रांची 33°C 24°C
भोपाल 36°C 26°C
जयपुर 37°C 27°C
शिमला 26°C 15°C
नैनीताल 27°C 17°C

यह पढ़ें:Mumbai Water Crisis: मुंबई पर गहराया जल संकट, मानसून की देरी ने बढ़ाई चिंता, 7 झीलों में कितना बचा है पानी?

यह पढ़ें: Mumbai Weather: मानसून की देरी ने बढ़ाई टेंशन, मुंबई में कब बरसेंगे झमाझम बदरा? IMD का आया बड़ा अपडेट
यह पढ़ें: Mumbai Weather: मानसून की देरी ने बढ़ाई टेंशन, मुंबई में कब बरसेंगे झमाझम बदरा? IMD का आया बड़ा अपडेट
किन राज्यों में आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश का गंभीर अलर्ट जारी किया गया है?
भारतीय मौसम विभाग ने मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच देश के 11 राज्यों में आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश का गंभीर अलर्ट जारी किया है।
अगले 15 घंटों में किन क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की आशंका है?
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत प्रभावित क्षेत्रों में अगले 15 घंटों के भीतर लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली-NCR में बारिश और गरज-चमक का सिलसिला कब तक जारी रहने की उम्मीद है?
मौसम विभाग के अनुसार 18 जून से शुरू हुआ बारिश और गरज-चमक का दौर 21 जून तक जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट का अनुमान है।
बिहार और राजस्थान में तेज मौसम के दौरान क्या सावधानी बरतने की सलाह दी गई है?
बिहार में तेज हवाएं और आसमानी बिजली गिरने की आशंका के बीच आपातकालीन जरूरतों को छोड़कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और भारी बारिश को लेकर क्या संकेत दिए गए हैं?
उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि देहरादून, टिहरी और नैनीताल में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें हो सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका के चलते प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+