Aaj Ka Mausam: ठंड से कांप रहा है यूपी-बिहार, दिल्ली में छाया कोहरा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: घने कोहरे और शीतलहर के साथ नए साल का आगाज हुआ, पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की सर्दी झेल रहा है और आने वाले दिनों में इसमें कोई परिवर्तन के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश के कई राज्यों में अब बारिश का दौर जारी होगा, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी इसलिए सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर और मध्य भारत में बारिश के आसार बने हुए हैं। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, उनमें दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, एमपी, बिहार और जम्मू-कश्मीर का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
घने कोहरे के चलते दिल्ली और नोएडा में दृश्यता बुरी तरह बाधित है, सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं तो वहीं , रेल और हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है। बारिश के अलर्ट ने लोगों को चिंता में डाला हुआ है, हालांकि अगर बरसात में कमी आएगी तो प्रदूषण कम होगा। आज यहां अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री रहने का अनुमान है तो वहीं इसकी आवोहवा आज भी खराब है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 353 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -357 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -378 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -352 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -375 AQI

Aaj Ka Mausam: पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड
आज पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा छाया हुआ है। दोनों राज्यो में गुरुवार को न्यूनतम तापमान करीब 10-12°C के आसपास और दिन के दौरान तापमान 14-19°C के बीच रहेगा, यहां पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj Ka Mausam: ठिठुर रहा है यूपी-बिहार
उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह-शाम घना कोहरा छाया हुआ है। कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। ठंडी हवाओं के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं किसान भी मौसम को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। यहां पर भी बारिश की आशंका है इसलिए अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया है,IMD के पूर्वानुमानों के मुताबिक 1 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर सक्रिय रहेगा, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी या हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
Aaj Ka Mausam: तापमान में लगातार गिरावट
मुंबई और आसपास (महाराष्ट्र) में 1 जनवरी को हल्की बारिश और बादलों भरा मौसम रहने की संभावना है तो वहीं दक्षिण भारत में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग की सलाह
- सुबह कोहरे में ड्राइविंग करते समय धीमी गति रखें।
- यदि संभव हो तो सुबह के समय यात्रा टालें।
- ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें।
- वायु प्रदूषण के कारण यदि मुश्किल हो, तो मास्क का उपयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications