Uttarakhand Weather क्या नए साल में होगा बर्फबारी से स्वागत, कहां और कब, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Uttarakhand Weather उत्तराखंड में नए साल का स्वागत कड़कड़ाती ठंड और बर्फबारी से हो सकता है। इस समय सबसे ज्यादा पर्यटक पहाड़ों की तरफ पहुंच रहे है। नए साल के जश्न के लिए टूरिस्ट प्लेस पैक हो गए हैं। सबको बर्फबारी का इंतजार है। बुधवार को मौसम सुबह से बदला हुआ नजर आया।
एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, जिससे प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से राज्य के उच्च हिमालयी जिलों-उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़-में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही गढ़वाल मंडल के अन्य क्षेत्रों जैसे देहरादून के पर्वतीय इलाके, टिहरी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जनपदों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 3200 मीटर या उससे अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं एक जनवरी को कुमाऊँ मंडल के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 3000 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। नए साल की शुरुआत के साथ पहाड़ों में मौसम सुहावना लेकिन ठंडा रहने का अनुमान है।
दो जनवरी से मौसम की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना जताई गई है। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों-विशेषकर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर-में घने कोहरे की आशंका बनी रहेगी, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
आने वाले दो दिनों में प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दो जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से पाँच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है, जिससे ठंड और तीखी हो सकती है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे ठंड का असर और बढ़ रहा है। ऐ












Click it and Unblock the Notifications