Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs पाकिस्तान

England vs Pakistan, 44th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद पाकिस्तान अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में सम्मान भी नहीं बचा सका। इंग्लैंड के खिलाफ 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरे पाकिस्तान को 93 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस शिकस्त साथ ही बाबर आजम की टीम का वर्ल्ड कप सफर समाप्त हो गया है।

इंग्लैंड ने शनिवार को कोलकाता में क्रिकेट विश्व कप 2023 के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को 93 रनों से हरा दिया है। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम 44.3 ओवर में 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहने के बाद आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

england team

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स और जो रूट की विस्फोटक पारियों के दम पर 50 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 337 रन का स्कोर किया। स्टोक्स ने 84 रन बनाए, जबकि रूट ने 60 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम ने दो-दो विकेट चटकाए।

इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही। पाकिस्तान को पहले ही ओवर में अब्दुल्ला शफीक के रूप में बड़ा झटका लगा, शफीक शून्य के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पाकिस्तान को कप्तान बाबर आजम से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने भी फैंस को निराश किया। बाबर आजम 45 गेंदों में 6 चौके की मदद से सिर्फ 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

पाकिस्तान की ओर से आगा सलमान ही एकमात्र बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अर्धशतक लगाया। आगा सलमान ने 45 गेंदों में 6 चौके और एक सिक्स की मदद से 51 रन बनाए। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सका। पाकिस्तान के खिलाड़ियों के आउट होने का सिलसिला पहले ओवर से शुरू हुआ और आखिर तक जारी रहा। कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर टिक कर बड़ा स्कोर नहीं कर सका।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+