Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आज का मंत्रः छोड़ना चाहते हैं बुरी आदतें तो करें इस मंत्र का जाप

Recommended Video

    Meditation, मेडीटेशन | ध्यान मुद्रा | हर मर्ज़ का इलाज है मेडीटेशन | Boldsky

    नई दिल्लीः कई लोगों को बुरी आदतें लग जाती हैं, इन बुरी आदतों को छोड़ने के लिए कई बार डॉक्टरों की सलाह ली जाती है तो वहीं कई जानकार भी अपनी बात कहते हैं लेकिन कोई खास असर नहीं होता है। लेकिन इस बारें में ज्योतिषियों का कहना है कि अगर लगातार एक मंत्र का जाप किया जाए तो बुरी आदतों को छोड़ा जा सकता है।

    बुरी आदतें छोड़ने के लिए करें इस मंत्र का इस्तेमाल

    बुरी आदतें छोड़ने के लिए करें इस मंत्र का इस्तेमाल

    बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है-ते वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनम् मारुतिं नमत रक्षसान्तकम्। इस मंत्र का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का इस्तेमाल करता है तो असर होता है।

    इस मंत्र का नाम है- मारुति मंत्र।

    इस मंत्र का नाम है- मारुति मंत्र।

    इस मंत्र का इस्तेमाल शाम के समय किया जाता है। इस मंत्र का नाम है- मारुति मंत्र। का प्रयोग किया जाता है। कोई ऐसा व्यसन हो जिसे छोड़ना चाहते हों परन्तु छूट ना रहा हो तो इस मंत्र का जाप कर आप अपने उद्देश्य में सफल हो जाएंगे। संध्या समय उत्तर की ओर मुख करके 9 दिन तक लगातार 7 बार इस मंत्र का जाप करें।

    बॉस आपसे खुश रहे , मंत्र का जाप

    बॉस आपसे खुश रहे , मंत्र का जाप

    इसके लिए अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपका बॉस आपसे खुश रहे तो इस मंत्र का जाप किया जाता है। अपने बॉस को खुश करने का मंत्र है- एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्मताम्। ज्योतिषियों का दावा है कि अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे खुश होंगे। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है।

    शनिदेव को खुश करने का मंत्र

    शनिदेव को खुश करने का मंत्र

    शनिदेव को खुश करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्‍लीं शं शनैश्‍चराय नम:। इस मंत्र का जाप करके आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश होते हैं। शनि से जुड़ी बाधा दूर करने के लिए शनि मंत्र का प्रयोग‍ किया जाता है। इस मंत्र को शनिवार के दिन से शुरु कर 9 दिन तक 9 बार जाप करने से शनि की दशा शांत होती है। ज्योतिषी दावा करते हैं कि शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं।

    संतान की भलाई का मंत्र

    संतान की भलाई का मंत्र

    संतान की भलाई का मंत्र है- श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप एक मंत्र का जाप करें तो आपकी संतान सदा सुखी रहेगी। इस मंत्र को शरद मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का इस्तेमाल संतान के कल्‍याण की कामना के लिए किया जाता है। इसका जाप लगातार 7 दिन तक करना चाहिए। हर रोज इसका तीन बार जाप करना शुभ माना जाता है। इसका जाप दिन में किया जाता है।

    सदा खुश रहने का मंत्र है

    सदा खुश रहने का मंत्र है

    सदा खुश रहने का मंत्र है- प्रसन्न चेतसो ह्याशुः बुद्धिः पर्यवतिष्ठते। सदा खुश रहने के लिए ज्योतिषियों द्वारा इस मंत्र के जाप की सलाह दी जाती है। इस मंत्र का जाप करना आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र शाम के समय करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाऐं। लगातार 21 दिन तक प्रत्येक दिन 7 बार इस मंत्र का उच्चारण करें। आप देखेंगे कि आपके मन में प्रसन्ता का भाव निरंतर बना रहेगा।

    शादी में कठिनाई को दूर करने का मंत्र

    शादी में कठिनाई को दूर करने का मंत्र

    इसके अलावा अगर आपको शादी में कठिनाई आ रही है तो आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए। धरणी गर्भ सम्भूतम् विद्घुत कान्ति समप्रभम् कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम्। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगलवार को संध्याकाल में इस मंत्र का जाप करें।

    निरोग रहने का मंत्र

    निरोग रहने का मंत्र

    निरोग रहने का मंत्र है- गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वती नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेअस्मिन् संन्निधिं कुरु। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र का गंगा मंत्र का नाम दिया गया है। अगर आप निरोग रहने चाहते हैं तो प्रातःकाल उठकर पूर्व की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक 3 बार मंत्र का जाप करें. इससे आप सदा निरोगी रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसे कोई बीमारी नहीं लगती है।

    खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो...

    खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो...

    इसके अलावा अगर आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो 'ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगाातर इस मंत्र का जाप करने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। खर्राटों के इस मंत्र का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खर्राटों की समस्या के निदान के लिए शाम से समय में उत्तर दिशा की ओर मुख करके सात दिनों तक लगातार तीन बार इस मंत्र का जाप करेँ। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके खर्राटे आने बंद हो जाएंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+