'मेरी और मेरे पिता की गलती है, हमने आंख बंद कर भरोसा किया...', आदित्य ठाकरे ने CM शिंदे पर साधा निशाना

'मेरी और मेरे पिता की गलती है, हमने आंख बंद कर भरोसा किया...', आदित्य ठाकरे ने CM शिंदे पर साधा निशाना

Aaditya Thackeray: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा पर निशाना साधा है। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई में बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह उनके और उनके पिता (उद्धव ठाकरे) की गलती है कि उन्होंने पार्टी के लोगों पर आख बंद कर निशाना साधा। आदित्य ठाकरे ने कहा, '' हम सारी बातों का दोष लेते हैं। मैंने और मेरे पिता दोनों ने उन पर (विद्रोहियों पर) आंख बंद कर भरोसा किया। हम उन्हें अपना लोग समझते थे। हमने सोचा था कि वे शहरी विकास जैसा विभाग देने के बाद अपना काम करेंगे और डटे रहेंगे, जिसे पिछले 40-50 वर्षों में किसी अन्य मुख्यमंत्री ने नहीं छोड़ा है।''

Recommended Video

    Shivsena नेता Aditya Thackeray ने कहा हमने आंख बंद करके भरोसा किया था लेकिन | वनइंडिया हिंदी |*News
     Aaditya Thackeray on Eknath Shinde

    आदित्य ठाकरे ने कहा, ''हमने सोचा कि हम उन पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं और वे हमारी पीठ में छुरा नहीं मारेंगे। हम ही थे वो जिन्होंने विपक्षी दलों को किसी जांच या पुलिस केस शुरू कर परेशान नहीं किया। हम वही हैं जिन्होंने अपने लोगों की जासूसी नहीं की और यह हमारी गलती है।''

    आदित्य ठाकरे ने कहा, ''हमने सोचा था कि राजनीति बहुत गंदी जगह नहीं है, या आपको हर बार लोगों की सेवा करने के लिए कीचड़ में नहीं भागना है या गंदगी में नहीं जाना है। तो यह हमारी गलती है।"

    आदित्य ठाकरे ने कहा, "मैं उनकी तरह गंदी राजनीति नहीं करने का दोष अपने ऊपर लेता हूं। अगर, आज, हमारे देश में पीठ में छुरा घोंपना लीगल कर दिया जाए तो भारत के हर राज्य में आपको राजनीतिक अशांति दिखने लगेगी। आपको राजनीतिक लड़ाई ना सिर्फ क्षेत्रीय दलों बल्कि भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों में भी कलह होगी। लोकतंत्र और संविधान के भविष्य का क्या होता है, यह यहां बड़ा सवाल है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+