सरकार का फर्जी कंपनियों पर शिकंजा, बिना आधार कार्ड नहीं बन सकेंगे डायरेक्टर
सरकार का फर्जी कंपनियों पर शिकंजा, बिना आधार कार्ड नहीं बने सकेंगे डायरेक्टर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार अब फर्जी कपंनियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। फर्जी कंपनियों को पकड़ने के लिए एक ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। साथ ही अब किसी भी कंपनी के डायरेक्टर को अपना आधार कार्ड देना जरूरी होगा बिना आधार कार्ड के किसी कंपनी में कोई डायरेक्टर नहीं बन पाएगा।
खबर के मुताबिक, सरकार एक लिस्ट तैयार करा रही है जिसके बाद संदेहास्पद कंपनियों पर शिकंजा कसा जाएगा। इनकी पहचान के लिए जो चीजें देखी जाएंगी उनमें एक ही पते पर कई कंपनियां, ऐसी कंपनी जिसकी आमदनी दो लाख से कम है, लेनदारी-देनदारी है ही नही या केवल पचास हजार तक है, जैसे बिन्दुओं पर ध्यान दिया जाएगा।
ऐसी कंपनियां जो समय पर अपना रिटर्न फाइल नहीं फाइल करेगी जांच के बाद उनका रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जायेगा इसके अलावा अब किसी भी कंपनी में डायरेक्टर बनने वाले शख्स को अपना आधार कार्ड देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications