Aadhaar: शराब खरीदने के लिए भी आधार दिखाना हुआ जरूरी!

Recommended Video

    Hyderabad में अब शराब खरीदने के लिए भी Aadhar Card हुआ ज़रूरी | वनइंडिया हिंदी

    हैदराबाद। आए दिन आधार किसी न किसी चीज के लिए जरूरी होता जा रहा है। अब तेलंगाना में एक्साइज डिपार्टमेंट ने हैदराबाद के किसी भी पब में शराब खरीदने के लिए आधार कार्ड या पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया है। दरअसल, यह कदम सिर्फ इसलिए उठाया गया है ताकि Aadhaar या फिर पहचान पत्र से शराब खरीदने वाले की उम्र पता की जा सके। इससे यह आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि खरीददार की उम्र 21 साल है या उससे कम ही है।

    Aadhaar: शराब खरीदने के लिए भी आधार दिखाना हुआ जरूरी!

    क्यों लिया गया ये फैसला?
    तेलंगाना सरकार ने यह कदम एक नाबालिग लड़के द्वारा एक अन्य नाबालिग लड़की की हत्या के बाद उठाया है। आपको बता दें कि 17 साल की एक लड़की की उसी के साथ पढ़ने वाले 17 साल के एक लड़के ने हत्या कर दी थी। सरकार ने इस आदेश के बारे में हैदराबाद के सभी पब को सूचना दे दी है। सभी पब को सख्त हिदायत दी गई है 21 साल से कम उम्र के लड़के-लड़कियों को पब में न घुसने दिया जाए।

    यहां भी जरूरी हो सकता है आधार
    केन्द्र सरकार अब आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ने की योजना बना रही है। खुद सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इसके बारे में कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आधार को ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ने की योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि इसे लेकर उन्होंने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की है। आपको बता दें कि मोबाइल औप पैनकार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक करना पहले ही अनिवार्य किया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+