देखिए वीडियो में, कैसे किया युवक ने बाहुबली का स्टंट, हुई मौत

महाराष्ट्र के लोनावला में झरने के पास बाहुबली का स्टंट करते हुए एक युवक की मौत हो गई।

पुणे। बाहुबली फिल्म की तरह स्टाइल मारना एक युवक को काफी भारी पड़ा। फिल्मी स्टाइल से पानी के झरने से 15 फुट ऊंचाई से कूदना इतना महंगा पड़ा कि उसे उसकी कीमत अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी। लोनावला के टाइगर पॉइंट के पास घुबड तलाब में डूबकर एक युवक की मृत्यु हो गई।

देखिए वीडियो में, कैसे किया युवक ने बाहुबली का स्टंट,हुई मौत

15 फुट की ऊंचाई से कूदनेवाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। जब युवक उंचाई से पानी में कूद रहा था, लोग युवक का स्टंट समझकर कैमरे में कैद रहे थे लेकिन लोगों को क्या पता था कि युवक का यह खतरनाक स्टंट उसका आखिरी स्टंट साबित होगा।

24 साल का युवक धवल परमार अपने दोस्तों के साथ लोनावला घूमने आया था। दोस्तों के साथ लोनावला के टाइगर पाइंट पर धवल की मस्ती चल रही थी। अचानक धवल को स्टंट करने की सूझी वो 15 फुट ऊपर चढ़ गया और वहां नीचे पानी में छलांग लगा दी। ऊंचाई से कूदनेवाला धवल का वीडियो सभी अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। धवल ने जब पानी में छलांग लगाई तो सभी ने उसके स्टंट की तारीफ की लेकिन धवल पानी में कूदने के बाद पानी से बाहर ही नहीं उठा तो दोस्तों को शक हुआ, उसे पानी से बाहर खींचकर निकाला।

पानी का बहाव इतना था कि पानी की मार धवल झेल नहीं पाया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। धवल के दोस्तों और वहां आसपास घूमने आए लोगों को इस घटना का काफी सदमा लगा है। इस घटना की खबर लोनावला पुलिस को दे दी गई थ। धवल की लाश को पोस्टमार्टम के लिए खंडाला के सरकारी हॉस्पिटल में भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+