विरोध करने पर महिला को जला दिया जिंदा
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया में एक पिछड़े वर्ग की महिला को छेड़कानी का विरोध करने पर जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध किया था। कासा गांव में रहने वाली फूलवंता जमरे नाम की महिला के पास ही के एक खेत में जलती हुई हालत में तड़प रही थी।

जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार शाम की है। महिला को जलते हुए लोगों ने जब देखा तब तक वह बहुत ज्यादा जल चुकी थी। जिसके बाद उसे बचाया नहीं जा सका।
बताया जा रहा है कि महिला बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी। तभी कुछ युवकों ने उससे छेड़कानी की और विरोध करने पर उत्पाती आरोपियों ने खेत में रखी घांस में डालकर उसे जिंदा जला दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले अहमदनगर इलाके में दलित परिवार की हत्या का मामला सामने आया था। जिसकी अभी पूरी जांच भी नहीं हुई है कि दलित महिला के साथ हुई इस वारदात का मामला सामने आ गया। पुलिस के मुताबिक अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications