वीडियो: खाने की तलाश में मंदिर में घुसे गजराज, रसोई में खंगाले बर्तन, खाया प्रसाद और चलते बने

कोयंबटूरः जंगली हाथी के तोड़फोड़ के कई वीडियो सामने आते रहे हैं। लेकिन हाल ही में तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जंगली हाथी आधी रात को मंदिर के अंदर घुस आता है। ये जंगली हाथी कोयंबटूर के भगवान शिव के बेटे कार्तिक के मंदिर में आया था। दक्षिण भारत में भगवान कार्तिकेय को भगवान मुरुगन के रूप में पूजा जाता है।

A wild elephant entered Anubhavi Subramaniar Temple in Coimbatore

वीडियो में देखा जा सकता है कि ये हाथी सुब्रमनियार मंदिर के अंदर घुसता है, जहां हाथी की ये हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो 19 मार्च की है जब हाथी मंदिर के स्टोर रूम तक पहुंच जाता है। हाथी खाने की तलाश में इधर-उधर टहलता है।

कुछ ही देर में हाथी को खाने के लिए कुछ मिलता है और वो कुछ खाता है। हाथी क्या खा रहा है वीडियो में ये साफ नहीं दिख रहा है। कुछ देर बाद हाथी वापस चला जाता है।

जब सुबह मंदिर के पुजारी और दूसरे अन्य कर्मचारी रसोई में आते हैं तो प्रसाद गृह में इधर-उधर लुढ़के बर्तनों को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। मंदिर के पुजारी का कहना था कि पहली बार उन्हें शक हुआ कि किसी चोर ने मंदिर में सेंध लगाई है।

लेकिन जब मंदिर के पुजारी ने मंदिर के कीमती सामान को देखते हैं तो सारा सामान अपनी जगह सुरक्षित रखा हुआ था। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने सीसीटीवी को चैक किया तो हाथी नजर आया।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक बोले पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहें, गर्लफ्रैंड-ब्वॉयफ्रैंड ना बनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+