भाजपा विधायक बोले पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहें, गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड ना बनाएं
भोपाल। मध्य प्रदेश से भाजपा विधायक अपने बयान को लेकर विवादो में हैं। भाजपा विधायक पीएल शाक्य ने कहा कि लोगों को पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को ना गर्लफ्रैंड बनान चाहिए और ना ब्वॉयफ्रैंड बनाना चाहिए। शाक्य के इस बयान पर काफी विवाद हो रहा है, जिसकी वजह से वह विपक्षियों के निशाने पर हैं। अपने बयान पर विवाद के बाद शाक्य ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान को गलत समझा गया है।

अपने बयान पर सफाई देते हुए शाक्य ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं की पूजा चार बार होती है, हम कैसे यह मान लें कि महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंकड़े कुछ भी बताते हैं, इसी क्रम में मैंने यह कहा था कि पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए। ना गर्लफ्रैंड बनाना चाहिए और ना ब्वॉयफ्रैंड बनाना चाहिए। आपको बता दें कि शाक्य मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक हैं।
इसे भी पढ़ें- भीड़ देखकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य रुके, घर के बाहर थी बुजुर्ग दंपति की लाश












Click it and Unblock the Notifications