क्या श्रीदेवी का हुआ पुनर्जन्म? वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा, जानिए सच

नई दिल्ली। बुधवार को जहां एक तरफ मुंबई में अभिनेत्री श्रीदेवी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा था कि श्रीदेवी ने पुनर्जन्म ले लिया है। इसके पीछे बच्ची के चेहरे को श्रीदेवी के चेहरे से मिलते-जुलते होने की दलील दी जा रही थी।

तेलगू चैनलों ने भी इस वीडियो को दिखाया

तेलगू चैनलों ने भी इस वीडियो को दिखाया

इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यहां तक कि कुछ तेलगू भाषा के समाचार चैनलों ने इस वीडियो को अपने चैनल पर भी चलाया। वीडियो में बताया जा रहा था कि इस बच्ची ने श्रीदेवी के निधन के कुछ ही घंटों बाद जन्म लिया है और ये श्रीदेवी का पुनर्जन्म है। लेकिन इस वीडियो को यूट्यूब पर खोजने के बाद अलग ही हकीकत सामने आई।

यूट्यूब से पता चली हकीकत

यूट्यूब से पता चली हकीकत

दरअसल इस बच्ची को वीडियो यूट्यूब पर बीते साल मई में अपलोड किया था। यानी कि श्रीदेवी की मौत से करीब 8 महीने से भी पहले। इसके बाद इस वीडियो को कई और यूट्यूब पर चैनल पर जून महीने में अपलोड किया गया है। लेकिन इस बच्ची का वीडियो वायरल तब हुआ जब किसी शख्स ने इसे श्रीदेवी के पुनर्जन्म से जोड़ दिया।

झूठा साबित हुआ वायरल वीडियो

झूठा साबित हुआ वायरल वीडियो

इसके साथ ही ये भी साफ हो गया कि वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस बच्ची ने श्रीदेवी की मौत के ठीक बाद जन्म लिया है और ये उनकी पुनर्जन्म है, पूरी तरह से गलत है। जिसे लोगों के अंधविश्वास और श्रीदेवी के प्रति दीवानगी ने वायरल वीडियो में बदल दिया।

देखें वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+