अरुणाचल प्रदेश के एक गांव से चीनी सेना ने नाबालिग को उठाया, BJP सांसद ने लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली, जनवरी 19। अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कभी निर्माण कार्य तो कभी भारतीय सैनिकों के साथ हाथापाई की घटनाओं से चीन लगातार भारत को चुनौती दे रहा है। इस बीच खबर है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाके सियांग जिले से एक नाबालिग लड़के को अगवा कर लिया है। बीजेपी सांसद तापिर गाओ ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर भारतीय एजेंसियों से गुहार लगाई है कि नाबालिग लड़के को जल्द से जल्द वापस लाया जाए।

Recommended Video

    Chinese Army की शर्मनाक हरकत, Arunachal Pradesh से किया 17 साल के लड़के का अपहरण | वनइंडिया हिंदी
    Arunachal pradesh

    भारतीय सीमा में घुसकर चीनी सेना ने उठाया लड़के को

    बीजेपी सांसद तापिर गाओ ने अपने ट्वीट में बताया है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने जिदो गांव के रहने वाले एक 17 साल के लड़के को अगवा कर लिया है। उन्होंने बताया कि चीनी सेना ने भारतीय सीमा में घुसकर लड़के को अगवा किया है। तापिर गाव ने बताया कि यह अपहरण लुंगता जोर एरिया में किया गया। चीन ने 2018 में इस एरिया के 3-4 किलोमीटर तक सड़क बना ली थी। यह इलाका सियुंग्‍ला के अंडर आता है।

    एक लड़का चीनी सेना के चंगुल में फंसने से बचा

    तापिर गाओ ने आगे बताया कि इस लड़के का एक दोस्त भी चीनी सेना के चंगुल में आने से बच गया है। उसी ने प्रशासन को बताया है कि उसके दोस्त को चीनी सेना ने उसके गांव से उठा लिया है। चीनी सेना ने जिस लड़के को उठाया है, उसका नाम मिराम तारन बताया जा रहा है। तारन के दोस्त जॉनी यायिंग ने बताया है कि जिदो गांव में चीनी सेना के कुछ अधिकारी घुस आए और उसके दोस्त को उठाकर ले गए। बीजेपी सांसद ने बताया है कि ये घटना जहां हुई है वो इलाका त्सांगपो नदी गुजरती है। आपको बता दें कि त्संगपो नदी को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है।

    लड़के को छुड़ाने की कोशिशें जारी

    इस घटना को लेकर जिले के डिप्टी कमिश्नर शास्वत सौरभ ने कहा है कि यह लड़का स्थानीय शिकारियों के एक दल में शामिल था। हमें इस बारे में ग्रुप के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली है कि उसे भारतीय सीमा के अंदर से चीनी सेना ने किडनैप कर लिया है, हमने इंडियन आर्मी को इस मामले की जानकारी दे दी है, उस लड़के को छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+