आतंकी हमलों के अध्‍ययन के लिए एनएसजी टीम जाएगी बांग्‍लादेश

नई दिल्ली। बांग्‍लादेश के किशोरगंज में ईद के मौके पर हुए आतंकी हमले ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। अब भारत से एनएसजी अधिकारियों का एक स्‍पेशल टीम किशोरगंज और इससे पहले ढाका में हुए आतंकी हमलों की जांच के लिए भेजी जाएगी। दोनों आतंकी हमलों का अध्ययन और विश्लेषण करने के लिए यह टीम रवाना होगी।

NSG-team-bangladesh

सरकार ने मिली मंजूरी

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नेशनल सिक्‍योरिटी गार्ड (एनएसजी) के ऑफिसर्स की एक टीम को सरकार की ओर से ढाका की यात्रा करने के लिए मंजूरी दी गई है।

बांग्लादेश में विशेष बलों के प्रतिष्ठान ने एनएसजी के उस मंजूरी को स्वीकार कर लिया था। इसमें उसने स्थिति को प्रत्यक्ष तौर पर समझने के लिए आतंकी हमलों वाली जगहों का दौरा करने की इच्छा जताई थी।

कौन-कौन होगा टीम का हिस्‍सा

इस टीम में विस्फोट के बाद एनालिसिस और एंटी-टेरर ऑपरेशन में माहिर एनएसजी के एक्‍सपर्ट्स शामिल हैं। एनएसजी अपने बांग्लादेश के समकक्षों के साथ मिलकर माहौल का अध्ययन करना चाहती है।

इससे दोनों देशों में आतंकवाद रोधी सहयोग तो बढ़ेगा ही। साथ ही कमांडो फोर्स की अभियानों से जुड़ी जानकारी भी बढ़ाई जा सकेगी।

क्‍या है एनएसजी

एनएसजी भारत का संघीय आतंकवादरोधी और अपहरणरोधी बल है। इसे वर्ष 1984 में स्थापित किया गया था। ऑफिसर्स ने कहा था कि एनएसजी के दल पूर्व में भी आतंकी घटनाओं के खिलाफ अपनी तैयारी को मुस्तैद बनाने के लिए कई बाकी मित्र देशों का दौरा कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+