पकड़ा गया स्क्रैप डीलर, 50 लाख के पुराने नोट से खरीदने आया था सोना
यह शख्स मध्य प्रदेश के रत्लाम का रहने वाला है। शख्स के साथ उसकी छोटी बहन और एक नजदीकी दिलीप को भी पकड़ा गया है।
जयपुर। मध्य प्रदेश का एक स्क्रैप डीलर अपने पास मौजूद 50 लाख रुपए के 500 और 1000 रुपए के नोटों से सोना खरीदने के लिए राजस्थान के जयपुर गया था, जहां पर उसे एटीएम (एंटी टेरर स्क्वॉड) ने पकड़ लिया है।

राजस्थान एटीएस की टीम ने गौरव अजमेरा नाम के इस स्क्रैप डीलर को एसपी विकास कुमार के नेतृत्व में पकड़ा। यह शख्स मध्य प्रदेश के रत्लाम का रहने वाला है। शख्स के साथ उसकी छोटी बहन और एक नजदीकी दिलीप को भी पकड़ा गया है।
अजमेरा रेलवे और शिपिंग पोर्ट स्क्रैप में डील करता है, जिसके बहुत से राजनेताओं ने भी संबंध हैं। राजस्थान एटीएस के अनुसार वह शख्स रेलवे कंसल्टेटिव कमेटी का भी सदस्य है।
इन सभी को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से मुंबई-जयपुर एक्स्प्रेस में पकड़ा गया। छानबीन से यह पता चला है कि वे लोग बैन किए गए करीब 50 लाख रुपए से सोने के ज्वैलरी खरीदने की तैयारी में थे।
इसकी पूरी तैयारी जयपुर में मौजूद अजमेरा के नेटवर्क के जरिए की गई थी। इतना ही नहीं, सोना खरीदते समय अपनी पहचान दिखाने के लिए वह फर्जी दस्तावेज भी लाए थे। उन दस्तावेजों में फर्जी सेल्स टैक्स बिल भी थे।
फिलहाल एटीएस राजस्थान में अजमेरा के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि इसी तरह से और भी पैसे बदलने का खेल तो नहीं चल रहा है।
9 नवंबर से बंद हुए हैं नोट
आपको बता दें कि 8 नवंबर की आधी रात के बाद यानी 9 नवंबर से ही मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बैन कर दिया है। अब इन नोटों के बदले 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी कर दिए गए हैं।
जिनके पास भी पुराने नोट हैं वे इन नोटों को बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जाकर बदल सकते हैं। हालांकि, पेट्रोल पंप, सरकारी अस्पताल, दूध बूथ, रेलवे स्टेश, बस स्टेशन जैसी जगहों पर अभी पुराने नोट चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications