स्वास्थ्य असुविधा ने छीन ली 'मुदस्सिर' की सांसे

जम्मू-कश्मीर। रामबन जिले की बनिहाल तहसील के खड़ी नाचला लिंक रोड पर एक स्कूल वैन खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है। वैन जब खाई में गिरी तो उसमें चार बच्चे घायल हुए थे। लेकिन समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने की वजह से एक बच्चे ने दम तोड़ दिया।

accident

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में दो अध्यापकों को गंभीर चोटें आई हैं। बुरी तरह घायल बच्चों और अध्यापकों को पहले उपजिला बनिहाल के अस्पताल भेजा गया। लेकिन विडंबना तो देखिए उपजिले में घायलों को इलाज नहीं हो पाने के कारण उन्हें श्रीनगर रेफर किया गया। इन घायलों में बुरी तरह से घायल हुआ मुदस्सिर भी था। श्रीनगर जाते हुए समय पर इलाज नहीं मिल पाया। जिसके कारण मुदस्सिर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृत मुदस्सिर को अगर उप जिले बनिहाल में इलाज मिल गया होता तो वह बच सकता था। लचर स्वास्थ्य सुविधाओं ने नन्हीं जान को हरा दिया।

जानकारी के मुताबिक खाड़ी से मगरकोट की तरफ आ रही स्कूल वैन नाचलाना से कुछ दूर पहले तीखे मोड़ पर नियंत्रण से बाहर हो गई। इसी बीच वैन गहरी खाई में बच्चों समेत जा गिरी। मृत बालक मुदस्सिर पुत्र मो. शरीफ निवासी सरीन खड़ी का निवासी था।

इसके अतिरिक्त घायलों में अदनान, मोहसिन और जाहिद, अध्यापक उबेद नजीर और नवाज अहमद शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+