जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की कोशिश,पकड़ा गया आरोपी
जैसलमेर। राजस्थान के सीमावर्ती इलाके में स्थित जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन में एक संदिग्ध ने बिना अनुमति के घुसने की कोशिश की। संदिग्ध व्यक्ति ने एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्री को कूदकर उसे पार करने की कोशिश की, लेकिन अपनी इस कोशिश में वो कामियाब नहीं हो सका और पकड़ा गया।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जवानों ने जैसलमेर में एयरफोर्स की बाउंड्री के पास आज एक संदिग्ध को धर दबोचा। आरोपी युवक दीवार कूदकर एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की कोशिश कर रहा था। जवानों ने जब इस शख्स को संदिग्ध हालत में वहां घूमते देखा तो उससे पूछताछ करने लगे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों को देखते ही वो भागने लगा, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपना नाम रॉबिन बताया और वो बिहार का रहने वाला है। एयरफोर्स अधिकारियों ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications