बंगाल को बदनाम किया जा रहा, इसे गुजरात बनाना चाहती है बीजेपी- ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चल रहा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्‍यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी पर सवाल उठाते हुए मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बीजेपी बंगाल को गुजरात बनाना चाहती है। ममता ने कहा कि बीजेपी को ये पता नहीं कि बंगाल गुजरात नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं राज्यपाल का सम्मान करती हूं लेकिन हर पद की अपनी संवैधानिक सीमा होती है। बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। अगर आप बंगाल और इसकी संस्कृति को बचाना चाहते हैं तो साथ आइए। बंगाल को गुजरात बनाने की कोशिश की जा रही है।

बंगाल को बदनाम किया जा रहा, इसे गुजरात बनाना चाहती है बीजेपी- ममता बनर्जी

आपको बता दें कि केसरी नाथ त्रिपाठी ने अशंका जताई है कि राज्‍य में राष्ट्रपति शासन की जरूरत पड़ सकती है। केसरीनाथ त्रिपाठी ने इंडिया टुडे टीवी से खास बातचीत में कहा था कि राज्य में हालात ऐसे बन रहे हैं कि राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। बता दें कि पश्चिम बंगाल इन दिनों राजनीतिक हिंसा के दौर से गुजर रहा है। बीजेपी का आरोप है उसके पांच कार्यकर्ता मारे गए हैं। जबकि टीएमसी का कहना है कि उसके 6 कार्यकर्ता गायब हैं।

केसरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने राज्य की मौजूदा हालत के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो राज्य में धारा 356 लगाने की जरूरत पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+