'एक तस्वीर और दिल को छूने वाली पंक्तियां', हरियाणा के डिप्टी सीएम का 'फादर्स डे' पर प्यारा ट्वीट

नई दिल्ली, 19 जून। फादर्स डे पर हर कोई अपने पिता के प्रति अलग- अलग तरीके से प्यार जता रहा है। फादर्स डे पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बड़ी ही प्यारी पंक्तियों साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। ये तस्वीर और पंक्तियां दोनों ने हृदय को टच करने वाली हैं।

Dushyant Chautala

हर साल जून महीने के तीसरे सप्ताह को फादर्स डे मनाया जाता है। फादर्स-डे इस बार 19 जून को सेलिब्रेट किया जा रहा है। दुनिया भर की कई हस्तियों, राजनेताओ और आमजन अपने पिता के सम्मान में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने पिता अजय सिंह चौटाला को याद कर रहे हैं। दिग्गज जाट नेता ने अपने पिता व हरियाणा के राजनेता अजय चौटाला को साथ एक इमोशनल तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है 'कुछ ऐसे हम मुश्किलों से विदा हो जाते हैं, पिता जी संभाल लेंगे कहकर सो जाते हैं। Happy #FathersDay'

दरअसल, भारतीय राजनीति में ताऊ के नाम से प्रसिद्ध चौधरी देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री और देश के उप प्रधानमंत्री रहे। उनके बाद उनके पुत्र ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री हुए। उसके बाद इंडियन नेशनल लोकदल उनके पुत्रों अजय चौटाला और अभय चौटाला से होते हुए पौत्र दुष्यंत चौटाला के हाथ में है। दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के दिग्गज जाट नेता हैं। साथ ही वे हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री भी। वे लोकसभा में राष्ट्रीय लोक दल के साथ हिसार सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

2014 में उन्होंने चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को 31,847 मतों से पराजित किया था। वह भारतीय संसद के इतिहास में सबसे कम उम्र के सांसद हैं। 2018 में पारिवारिक विवाद के चलते दुश्‍यंत को आईएनएलडी से निष्‍कासित कर दिया गया, जिसके बाद उन्‍होंने जननायक जनता पार्टी (JJP) लॉन्‍च की। इस पार्टी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 सीटें जीतीं, जिसके बाद दुष्‍यंत हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+