आपके आधार डाटा को कोई भी कर सकता है डाउनलोड, एक नई रिपोर्ट में दावा
नई दिल्ली। आधार की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी खामी सामने आई है। न्यूज बेवसाइट ZDnet की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली स्थित एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने एक सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी, जिसके पास आधार डाटाबेस का एक्सेस है, के सिस्टम में पाया कि यहां से सभी आधार कार्ड यूजर्स की निजी जानकारियों को डाउनलोड किया जा सकता है।

रिपोर्ट में रिसर्चर करण सैनी ने बताया कि इस सिस्टम से आधार से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे- आधार कार्ड यूजर्स का नाम, उसका 12 अंकों वाला आधार नंबर और उसका आधार जिन सेवाओं से लिंक है जैसे उसके बैंक खातों से जुड़ी जानकारी साथ ही उसकी अन्य निजी जानाकारियां डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं।
ये रिपोर्ट यूआईडीआई के सीआईओ, अजय भूषण के सुप्रीम कोर्ट में उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि आधार डाटा को इस तरह से सुरक्षित करके रखा गया है कि अगर एक सुपरकंम्यूटर की मदद से भी उसे हासिल करने की कोशिश की जाए तो उसे 13 लाख साल लग जाएंगे।
हालांकि इस रिपोर्ट में उस सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी का नाम नहीं बताया गया है जिसके सिस्टम में ये डाटा लीक पाया गया है लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये कंपनी अपनी सेवाओं को देने से पहले API प्रोग्रामिंग के जरिए लोगों के आधार की सत्यता जांच करती है और यहीं ये खामी सामने आई है।
हालांकि यूआईडीआई ने इस रिसर्चर के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। यूआईडीआई ने इस खबर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक वेबसाइट में किसी सिक्योरिटी रिसर्टर के हवाले से आधार डाटा लीक की जो खबर छापी वो बिल्कुल गलत है। आधार सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications