उड़ान भरते हुए मिग-29 एयरक्राफ्ट में लगी आग, गोवा एयरपोर्ट बंद
नई दिल्ली। गोवा एयरपोर्ट पर उड़ान भरते हुए एयरक्राफ्ट मिग-29K में आज आग लग गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ, विमान को एक ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था। विमान के रनवे से उतर जाने के बाद आग लग गई। राहत की बात ये रही कि पायलट समय रहते विमान से सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना के बाद विमान की आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।














Click it and Unblock the Notifications