बिहार में बूथ लूट रहे युवक पर पुलिस ने बरसाईं गोलियां

यह भी पढ़ें- अनोखा फरमान
बिहार में लोकसभा की सात सीटों के लिए मतदान के साथ-साथ विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान है। लोकसभा की सात सीटों के लिए यहां 118 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सारण से पहली बार लोकसभा पहुंचने के लिए जोर आजमा रही हैं। यहां से भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी से उनका मुकाबला है।
हाजीपुर (सुरक्षित) सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी मैदान में हैं। 2009 में सात में से पांच सीटें जद (यू) के खाते में गई थीं, जबकि दो सीटें राजद के हिस्से में गई थीं। पश्चिम बंगाल की छह सीटों के लिए 72 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में वाममोर्चा पर अपनी छहों सीटों को बरकरार रखने का दवाब है। इस चरण में प्रमुख रूप से नौ बार से सांसद बासुदेव आचार्य, पूर्व अभिनेत्री मुनमुन सेन, संध्या राय और गायक बाबुल सुप्रियो मैदान में हैं।
जम्मू एवं कश्मीर की दो सीटों लद्दाख एवं बारामूला में मतदान कराया जा रहा है, वहीं उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। पोलिंग बूथ पर हुई इस घटना से आसपास के इलाकों में दहशत है। लोगों की मतदान केंद्र से संख्या में कमी देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications