VIDEO: पीछे खड़े होकर शख्स कर रहा था छेड़खानी, इज्जत बचाने को छत से कूद पड़ी बच्ची
मुंबई। मुंबई के नालासोपारा में पता पूछने के बहाने छेड़खानी करने वाले युवक से पीछा छुड़ाने के लिए एक नाबालिग लड़की द्वारा टेरिस से कूदने की घटना सामने आई है। ऊंचाई से कूदने की वजह से 12 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी वजह से लड़की की कमर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल उसे मुंबई के नायर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

मामला महाराष्ट्र के नालासोपारा का है जहां 35 वर्षीय एक शख्स लड़की से पता पूछने के बहाने लड़की को बिल्डिंग में ले गया और उससे टेरिस पर जबरदस्ती करने लगा। जैसे ही युवक ने लड़की के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश वह घबरा गई। उस व्यक्ति के बचने के लिए लड़की ने सीधे टेरिस से छलांग लगा दी। नालासोपारा पूर्व स्थित अलकापुरी इलाके में मंगलवार को 3 अप्रैल को यह घटना घटी, यह घटना कैमरा में कैद हो गई।
इस दौरान नीचे खड़े कुछ लोगों ने लड़की के कूदने के अंदेशे की वजह से चादर फैलाई और लड़की को बचाने की कोशिश की। बिल्डिंग से कूदने के बाद लड़की को काफी गंभीर चोटें आई हैं। लड़की का जान बचा ली गई है। इस घटना के बाद से शख्स फरार हो गया। पुलिस उस शख्स को ढूंढ रही है।
ये भी पढ़ें- रस्सी से बांधकर बहू ने ससुर को पीटा, बेटा बोला, 'पापा पागल हैं'












Click it and Unblock the Notifications