बेटी के सामने बीवी से बनाता था संबंध, पिता ने बाद में उसे भी नहीं छोड़ा

Recommended Video

    Pune: पिता ने किया बेटी का Rape, करता था ये गन्दी हरकत | वनइंडिया हिंदी

    पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पिछले तीन महीनों से अपनी 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी पिता अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाता था और बच्ची को जबरदस्ती देखने के लिए कहता था। इस बात का विरोध करने पर मां-बेटी दोनों के साथ मारपीट भी करता था।

    बेटी से करता था गंदी हरकतें

    बेटी से करता था गंदी हरकतें

    मामला पुणे के धनकवडी इलाके का है। बता दें कि नाबालिग बच्ची सातवीं क्लास की छात्रा है। पीड़ित बच्ची की मां ने दूसरी शादी की थी। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि जब वह काम करने के लिए घर से बाहर चली जाती है तो उसका सौतेला पिता उसकी बेटी के साथ गंदी हरकत करता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता है। जब यह बात पीड़ित बच्ची की मां को पता चली तो मां और बेटी दोनों को जान से मारने की धमकी भी देता है।

    बाथरूम का दरवाजा खोलकर नहाने का बनाता था दबाव

    बाथरूम का दरवाजा खोलकर नहाने का बनाता था दबाव

    नाबालिग छात्रा की मानें तो उसका सौतला पिता जबरदस्ती उसे अपना प्राइवेट पार्ट भी दिखाता है। बच्ची द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं जब नाबालिग छात्रा नहाने के लिए बाथरूम में जाती थी, तो बच्ची को बाथरूम को दरवाजा खुला करके नहाने को कहा करता था। पिता ने बहुत बार बच्ची के साथ बाथरूम में जबरदस्ती करने की भी कोशिश की थी। इस घटना की जानकारी बच्ची ने अपनी मां को दी तो पिता की हैवानियत यहां भी नहीं रूकी।

    बेटी के सामने बीवी से बनाता था संबंध

    बेटी के सामने बीवी से बनाता था संबंध

    आरोपी पिता ने मां के साथ भी मारपीट की और दोनों को चुप रहने को कहा। पीड़िता की मां ने बताया कि सौतला पति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और नाबालिग बच्ची को जबरदस्ती देखने के लिए कहता था। इस बात का विरोध करने पर मां-बेटी दोनों के साथ मारपीट किया करता था। पीड़ित बच्ची की मां ने अपने बयान में बताया है कि इस घटना के बाद से बच्ची काफी डरी सहमी हुई है। पिता की हरकतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही थी, जिससे परेशान होकर दोनों मां-बेटी ने आरोपी के खिलाफ सहकारनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+