स्कूटी पर पटाखों से भरे बोरे में हुआ विस्फोट, हादसे में बाप-बेटे की की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो
चेन्नई,

मृतकों की पहचान
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मृतक की पहचान अरियानकुप्पम के कलैनेसन (37) के रूप में हुई है, जो अपने सात साल के बेटे प्रदीप के साथ पटाखे बेचने के लिए विल्लुपुरम जिले के कोट्टाकुप्पम ईस्ट कोस्ट रोड पर कूनिमेदु गांव जा रहे थे। कलैनेसन ने अपने इलाके से ही इन पटाखों को खरीदा था। आपको बता दें कि देसी पटाखों के धमाके की आवाज बहुत तेज होती है।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस ने इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए बताया है कि जिस वक्त ये धमाका हुआ, उस वक्त तीन अन्य लोग भी पास से ही गुजर रहे थे। इस हादसे में गणेश (45), सैयद अहमद (60) और विजी आनंद (36) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया है। इस हादसे का एक चौंकाने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही पुलिस
इस हादसे के बाद विल्लुपुरम के डीआईजी एम पांडियन और एसपी एन श्रीनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रारंभिक जांच की। विल्लुपुरम के एसएचओ मुरुगानंद ने बताया है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पुलिस स्थानीय लोगों से इस संबंध में अधिक जानकारी जुटा रही है।
#Puducherry: A 7 year old boy and his father died on the spot after the crackers that they were carrying exploded in #Villupuram district. pic.twitter.com/UHvmcYFJda
— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) November 5, 2021












Click it and Unblock the Notifications