जानिए देश का वो एक जिला जहां 28 दिन से नहीं आया कोई पॉजिटिव केस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई लगातार जारी है। तमाम तंत्र इस वायरस को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। तमाम जिलों में इस फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अभी तक कोरोना वायरस का संक्रमण देश के 325 जिलों तक नहीं पहुंचा है। लेकिन एकक जिला ऐसा भी है जहां पर पिछले 28 दिन से कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। आज खुद स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस जिले की जानकारी दी।

corona

28 दिनों में नहीं कोई संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 28 दिनों से पुड्डुचेरी के माहे जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोरोना वायरस से निपटने की पूरी कोशिश कर रही हैं। देशभर में वायरस से 414 लोगों की मौत हो गई है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1489 है।

325 जिलों में नहीं संक्रमण

लव अग्रवाल बताते हैं कि हमारी इस लड़ाई में अब तक फील्ड स्तर पर किए गए एक्शन के तहत 325 जिले ऐसे हैं जहां पर कोई भी केस नहीं आया है। हमारी मृत्यु दर अगर 3.3 प्रतिशत है तो जो लोग अब तक ठीक हुए हैं उसका प्रतिशत 12.02 के आसपास है। उन्होंने आगे कहा, ऐसे जिले जहां पहले केस आए थे लेकिन फील्ड एक्शन के द्वारा उनके नियंत्रण और ​कंटेनमेंट से संबंधित जो काम हुआ है उसके तहत पुडुचेरी में माहे एक ऐसा जिला है जहां पिछले 28 दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है।

WHO के साथ मिलकर काम

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की राष्ट्रीय पोलियो निगरानी नेटवर्क टीम की सेवाओं का उपयोग करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा निगरानी को और मजबूत करने पर एक कार्य योजना तैयार की गई है। ICMR के डॉ. रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि आज तक हमने 2,90,401 लोगों का टेस्ट किया है इनमें से 30,043 लोग जिनका टेस्ट कल हुआ, उसमें 26,331 का टेस्ट ICMR नेटवर्क के 176 लैब में हुआ और 3,712 टेस्ट निजी लैब में हुए जिनकी संख्या 78 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+