9 साल की बेटी से पिता करता रहा रेप, चुप रहने को कहती रही मां
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक पिता के द्वारा अपनी ही 9 साल की बेटी के साथ बलात्कार करने की शर्मनाक घटना घटी। इस मामले में मां ने भी चुप्पी साध रखी थी। यह मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची की मां की सहेली को बच्ची के साथ हुए अत्याचार की बात पता चली। पीड़ित बच्ची की मां की सहेली ने इस बात की शिकायत तुरंत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पिता दो महीने से लगातार बच्ची के साथ अत्याचार कर रहा था। इस बात की शिकायत बच्ची ने अपनी मां से भी बतायी थी लेकिन बदनामी के डर से मां ने बच्ची को यह बात किसी को भी नहीं बताने को कही और चुपचाप रहने को कहा।
बच्ची अपने ही घर में डरी-सहमी से रहती थी। पीड़ित बच्ची की मां ने यह सारी दास्तां अपनी एक करीबी सहेली को बताया। यह घटना सुनने के बाद करीबी सहेली ने ही माता-पिता दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यह मामला भोसरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और माता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications