गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए नाइट क्लब में चलाई गोलियां, बिजनेस मैन गिरफ्तार

मुंबई। हरियाण के एक बिजनेस मैन ने अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर उसे खुश करने के लिए नाइट क्लब में गोलियां चलाई है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन क्लब में गोलियां चलाने पर मुंबई पुलिस ने आरोपी बिजनेस मैन को उसके 9 साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसकी गर्लफ्रेंड फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

A business man fired at night club for show off in mumbai

जानकारी के मुताबिक राकेश जगदीश कालरा (40) शादीशुदा है और पानीपत में डेयरी उत्पादों का कारोबार करता है। राकेश कालरा अपनी गर्लफ्रेंड निशा के जन्मदिन की पार्टी देने के लिए हरियाण से मुंबई आए थे। उन्होंने अंधेरी के एक नाइट क्लब में अपनी गर्लफ्रेंड निशा के जन्मदिन की पार्टी दी। पहले तो क्लब संचालक ने राकेश कालरा और उसके साथियों को हथियारों के साथ क्लब के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी, लेकिन जब राकेश कालरा ने कहा कि वह पूरी रात के लिए 5 लाख रुपए देगा तो उन्होंने उसे हथियारों के साथ अंदर जाने दिया।

बता दें कि कालरा की गर्लफ्रेंड निशा जब केक काट रही थी तभी कालरा और उसके साथियों ने नाचते हुए फायरिंग की। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पुलिस की मानें तो निशा यह मालाड के चिंचोली बंदर इलाके में जश्न बार में काम करती है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

अंबोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक दया नायक और उनकी टीम ने कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। दया नायक ने बताया कि राजेश कालरा और उसके साथियों पर आईपीसी की धारा 176, 336, 202 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके पास से पिस्तौल, कारतूस, राइफल, बंदूक मिली है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ लगी भीषण आग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+