VIDEO: सिक्किम में भारी बारिश के बाद चंद सेकेंडों में ऐसे बह गया पुल
नई दिल्ली। सिक्किम में भारी बारिश के बाद मंगन और गंगटोक को जोड़ने वाला पुल बह गया है। राफोंग खेला में एक पुल बह जाने के बाद मंगन और चुंगथांग को जोड़ने वाली सड़क भी टूट गई और संपर्क टूट गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से इसका वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें एक शख्स छाता लगाकर खड़ा है और तेज बारिश हो रही है। इसी बीज तेज बहाव पानी नदीं पर बने इस पुल को अपनी चपेट में ले लेता है और देखते ही देखते चंद सेकेंडों में पुल धराशायी हो जाता है।

हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ये पुल कितना पुराना था। लेकिन वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है जैसे पुल कुछ ही साल पहले बना हो। वहीं अम्बिथांग झरना उफान पर है जिससे पुलियों और तूंग के समीफ नवनिर्मित बैली पुल को भी नुकसान पहुंचा है। वही अम्बिथांग झरना उफान पर है जिससे की पुलियों और तूंग के समीप नए बने बैली पुल को भी नुकसान पुहंचा है। इसके साथ-साथ कई स्थानों पर भूस्खलन की जवह से सड़कें टूट गई है जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ है।
रविवार से हो रही मूसलाधार बारिश
बता दें कि सिक्किम में रविवार से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। यही वजह है कि उत्तर जिले के कई स्थानों मे भूस्खलन भी देखने को मिला है। सबसे ज्यादा भूस्खलन द्जोंगु, मंगन, लाचेन और मंगशिला में हुआ है। मंताम नदी के समीप भूस्खलन के कारण उपरी द्जोंग के सारे इलाकों का संपर्क बाकी क्षेत्रों से टूट गया है।
यह भी पढ़ें-दिल्ली: लड़की की पिटाई करने वाले रोहित तोमर पर रेप का केस दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications