दिल्ली: लड़की की पिटाई करने वाले रोहित तोमर पर रेप का केस दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के तिलकनगर में एक लड़की की बेहरमी से पिटाई और उसका वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी शख्स रोहित तोमर के खिलाफ रेप के केस दर्ज कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया लिया है। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि रोहित द्वारा लड़की को पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें आरोपी लड़की को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा था। रेप के आरोपी रोहित के पिता अशोक सिंह तोमर दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'एक लड़की को एक युवक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फोन पर इस बारे में बात की है और इस पर उचित कारवाई करने के लिए कहा है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए रोहित तोमर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ऐसा है पूरा मामला
दरअसल रोहित तोमर ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को डराने के लिए एक लड़की की बेरहमी से पिटाई की। ये वीडियो उत्तम नगर के एक बीपीओ में 2 सिंतबर को दोपहर में रिकॉर्ड किया गया। बीपीओ रोहित के दोस्त का हैं, जहां 21 वर्षीय पीड़िता ने हाल ही में काम करना शुरू किया था। वीडियो में रोहित इस लड़की को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है और पास में खड़ा शख्स ये सब कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है।

माफी मांगने के बाद भी मारना बंद नहीं किया
पीड़िता रोहित से माफी भी मांगती है, लेकिन वो मारना बंद नहीं करता। रोहित ने ये सब अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को डराने के लिए किया। उसने पिटाई का ये वीडियो रिकॉर्ड कर पूर्व गर्लफ्रेंड को भेजा और उससे कहा कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगी तो उसका भी यही हश्र होगा। लेकिन अब पुलिस ने रोहित के खिलाफ रेप का केस दर्ज करते हुए उसके गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद कोर्ट ने रोहित को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: इंस्पेक्टर के बेटे ने लड़की को बेरहमी से पीटा, एक्स-गर्लफ्रेंड को डराने के लिए किया ऐसा
Recommended Video

-
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications