दूल्हे के दोस्तों ने किया दुल्हन से adult मज़ाक तो टूट गया 'सब्र' का बांध

bride-joke
जबलपुर। कहते हैं संस्कार ही किसी व्यक्त‍ित्व का आइना होते हैं, यह बात एक दुल्हन ने सच कर दी। हुआं यूं कि दूल्हें के दोस्तों ने दुल्हन के साथ अश्लील मजाक कर दिया, इस पर दुल्हन खफा हो गई और उसने सरेआम दूल्हे के दोस्तों को न केवल फटकार लगाई बल्कि शादी से भी इनकार कर दिया।

दुल्हन के इनकार के बाद वर और वधु पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट भी हुई लेकिन दुल्हन अपने फैसला बदलने को तैयार न थी। आखिरकार दूल्हें को बिन दूल्हन लिए बारात समेत लौट जाना पड़ा। दोनों पक्षों की तरफ यह मामला थाने भी पहुंचा लेकिन बाद में परस्पर समझौते के बाद रिपोर्ट वापस ले ली गई।

एक मौत, एक जिंदगी
गढ़ा निवासी युवक का विवाह सिंगरौली की युवती से तय हुआ था। युवती के परिजन शादी की तैयारी के लिए रविवार को ही जबलपुर पहुंच गए थे। विवाह की रस्म चल रही थी। जयमाला की रस्म अदायगी भी हो चुकी थी। दूल्हा दुल्हन बाद में एक साथ खाना खा रहे थे।

इसी बीच दूल्हे के कुछ दोस्त भी उनके पास आकर बैठ गए। इसी दौरान उन्होंने दुल्हन के साथ मजाक करनी शुरू कर दी। मजाक की हद पार होते देख दुल्हन भड़क गई और आवेश में आकर खाने की मेज उलट दी। अचानक दुल्हन के इस गुस्से को देख दूल्हा और उसके दोस्त सकते में आ गए।

नाराज दुल्हन ने सारी बात अपने परिजनों का बताई तो उन्होंने वर पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते सारा मंजर बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर सबको शांत कराया। लेकिन दुल्हन वर पक्ष के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।

उसका कहना था कि जिसके दोस्त इस तरह के अश्लील मजाक करते हों उसके साथ शादी नहीं कर सकती। यह मामला सोमवार को पुलिस तक पहुंचा लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और रिपोर्ट वापस ले ली गई। इसके बावजूद दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस मामले को निजी बताकर कार्रवाई करने में ढील बरत रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+