Video: चीन के साथ तनाव के बीच सेना ने 15000 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देखें गर्व का पल
Video: चीन के साथ तनाव के बीच सेना ने 15000 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देखें गर्व का पाल
नई दिल्ली, 21 नवंबर। चीन के साथ तनाव के बीच सेना ने हर देशवासी को गर्व का अनुभव करवाया है। सेना ने लेह में 15000 फीट की ऊंचाई पर 76 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इस पल ने हर भारतीय का सीना गर्व से भर दिया। भारतीय सेना और फ्लैग फाउंडेशन ने मिलकर 76 फीट लंबा तैयार किया हैं। सेना ने लद्दाख के हनले घाटी में इस ध्वज को फहराया और वीडियो जारी किया है। इस ऐतिहासिक पल को सबने भारत के लिए गौरव का पल बताया है।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो को साझा किया है,जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेना के जवानों ने ये ऐतिहासिल पल रहा। सेना के जवान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए वीडियो में देखे जा रहे हैं। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस खूब शेयर और कमेंट किया जा रहा है। लोग सेना की इस नए कीर्तिमान पर गर्व महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी लद्दाख में 225 फीट लंबा और 150 लंबा चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज गांधी जयंती के मौके पर फहराया गया था। इस ध्वज का वजन 1000 किलो के करीब था।
#WATCH | A 76 ft tall National Flag at 15000 ft constructed by Indian Army and Flag Foundation of India, hoisted overlooking the Hanle Valley in Ladakh: Fire and Fury Corps, Indian Army
(Video Source: Fire and Fury Corps Twitter account) pic.twitter.com/Wi9zfgs18m
— ANI (@ANI) November 21, 2021












Click it and Unblock the Notifications