लाइसेंस मांगने पर बीएमडब्लू वाले ने की पुलिसवाले की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

पंजाब के पटियाला में बीएमडब्लू कार चला रहे शख्स को जब ट्रैफिक पुलिस वाले चेकिंग के लिीए रोका तो वह इस कदर आग बबूला हुआ कि उसने पुलिस वाले की ही पिटाई कर दी।

पंजाब के पटियाला में बीएमडब्लू कार चला रहे शख्स को जब ट्रैफिक पुलिस वाले चेकिंग के लिए रोका तो वह इस कदर आग बबूला हुआ कि उसने पुलिस वाले की ही पिटाई कर दी। शख्स ने न सिर्फ पुलिस वाले को थप्पड़ मारे बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे घटना को पास में खड़े एक चश्मदीद ने वीडियो बना लिया।

punjab,patiala,police,bmw,viral video,पंजाब,पटियाला,पुलिस,बीएमडब्लू,वायरल वीडियो

मिला जानकारी के मुताबिक बीएमडब्लू चलाने वाले शख्स का नाम हिमांशु मित्तल है। पटियाला के खंडा चौक के पास हिमांशु मित्तल सड़क के गलत साइड पर कार चला देख रहे थे। गलत साइड पर कार चलाते देख ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश, हिमांशु मित्तल के पास पहुंचे और कार रोककर लाइसेंस दिखाने की मांग की। लाइसेंस मांगने से नाराज हिमांशु ने कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश से गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इसके कुछ ही हिमांशु ने कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश पर हाथ प्रकाश पर हाथ छोड़ दिया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हिमांशु मित्तल, कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश की किस तरह पिटाई कर रहे हैं। इसी दौरान हंगामा होता देख वहां दूसरे पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और झगड़ा शांत करा हिमांशु को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि हिमांशु के पास न ही ड्राइविंग लाइसेंस था न ही गाड़ी का कागज। फिलहाल हिमांशु को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

देखें वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+