नौ साल की इस टिकटॉक स्टार की अज्ञात बीमारी के चलते हुई मौत

तिरुवनंतपुरम। केरल की फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट आरुणि एस कुरुप की नौ साल की उम्र में मौत हो गई है। फेमस वीडियो एप टिकटॉक के जरिए मलयालम दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस बाल कलाकार का एक अज्ञात मस्तिष्क की बीमारी से पीड़ित थी। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरुणी एक अज्ञात बीमारी से पीड़ित थीं, जिसने उसके मस्तिष्क को प्रभावित किया था। जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

9 year old Malayalam TikTok star Aaruni Kurup dies of brain disease

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरुणी पिछले कुछ दिनों से बुखार और सिरदर्द से पीड़ित थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरुणी की हालत बिगड़ने पर उन्हें त्रिवेंदम के एसआईटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उसकी कंडीशन लगातार बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यूट्यूब पर आरुणी के ढेरों टिकटॉक वीडियो से भरे पड़े हैं। नौ साल की उम्र में आरुणी ने सोशल मीडिया पर अपना एक बड़ा फैन वर्ग तैयार कर लिया था। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल भी हुए थे। लोग उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए काफी सराहते थे।

आरुणी के जीवन के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। बिहाइंड वुड्स में रिपोर्ट के अनुसार, वह चौथी क्लास की छात्रा थी। उनके पिता की साऊदी अरब में एक दुर्घटना के दौरान पहले ही मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+