हिमाचल में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस खाई में गिरी, 10 की मौत, 8 घायल
शिमला। एक बडी़ खबर हिमाचल से है, जहां चंबा से पांगी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बैरागढ़ नाले के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है और आठ से ज्यादा घायल हो गये हैं।

हादसा इतना भयानक था कि आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 2 की मौत अस्पताल में हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा ड्राईवर की लापरवाही से हुआ है, उसने जानबूझकर भूस्खलन वाले रास्ते पर बस चलानी चाही, हालांकि वो खुद इस हादसे का शिकार हुआ है।
हादसा ड्राईवर की लापरवाही से हुआ
फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, परिवहन मंत्री जीएस बाली ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं जबकि पुलिस ने ड्राईवर के ऊपर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications