उत्तराखंड में रेड अलर्ट, भारी बारिश से 9 की मौत
नयी दिल्ली। उत्तराखंड में बारिश एक बार फिर से तबाही लेकर आई है। भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं। भूस्खलन की वजह से आवाजाही बंद हो गई है। वहीं तेज बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बारिश और भूस्खलन के चलते 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अगले 24 घंटे में नैनीताल, अलमोड़ा, चंपावत, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी ज़िले में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की आशंका को देखथे हुए नदियों के आस पास रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है।
वहीं उत्तराखंड के बिगड़े हालात को देखते हुए बद्रीनाथ, गंगोत्री हाइवे बंद हो गया है और यात्रा रुक गई है। वहीं कैलाश मानसरोवर यात्रा भी धारचुला में रोक दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications