उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, 9 की मौत, बारिश और बर्फबारी की संभावना
लखनऊ में शनिवार को तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए है।
नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत घनो कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं और अगले 48 घंटों के दौरान यहां के तापमान में और गिरावट आ सकती है, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है और हो सकता है कि आज का दिन दिल्ली में इस साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हो। भारी बर्फबारी के बीच हिमाचल-श्रीनगर में बर्फीले तूफान का अलर्ट
शीतलहर की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत
यूपी में शनिवार को शीतलहर की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान की जा चुकी है, सभी लोग कन्नौज और कानपुर देहात के हैं।
शीतलहर के कारण जन-जीवन अस्त-व्स्त
आपको बता दें कि शीतलहर के कारण जन-जीवन अस्त-व्स्त हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में 15 तथा 16 जनवरी को एक बार फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिसके कारण इसका असर देश के दूसरे हिस्सों में भी पड़ेगा और ठंड बढेगी इसलिए लोगों को एलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद
लखनऊ में शनिवार को तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए। उधर,कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी के तामाम जलाशय पूरी तरह या आंशिक रूप से जम चुके हैं।
मध्यम बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के यही हालात हैं। शिमला, नरकंडा, कुफरी, कल्पा, डलहौजी तथा मनाली में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।













Click it and Unblock the Notifications