भारी बर्फबारी के बीच हिमाचल-श्रीनगर में बर्फीले तूफान का अलर्ट

भारी बर्फबारी के बीच पहाड़ों पर बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं मैदानों में भी अगले 24 घंटे तक बारिश होने की संभावना है।

शिमला। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बर्फबारी के बीच पहाड़ों पर बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, हिमाचल और श्रीनगर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है तो वहीं मैदानों में भी अगले 24 घंटे तक बारिश होने की संभावना है।

Shimla, Manali cut off after snow, traffic hampered, High Alert for Storm

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली और डलहौजी का रातभर हुई भारी बर्फबारी के बाद ही अन्य इलाकों से संपर्क टूट गया है। शिमला और मनाली में पेड़ गिरने के कारण बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है तो वहीं धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी समेत राज्य के कई निचले इलाकों में बारिश हुई।

पहाड़ों पर होने वाली बारिश का असर मैदानी इलाकों पर भी

पहाड़ों पर होने वाली बारिश का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ा है, इस कारण दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कुछ इलाकों में शनिवार को बारिश हुई है जिसके कारण तापमान में कमी आई है और सर्दी बढ़ गई है।

उत्तराखंड के भी कई इलाको में स्नो-फॉल और बारिश

उत्तराखंड के भी कई इलाको में स्नो-फॉल और बारिश हुई है। हालांकि बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं लेकिन आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+