सुकमा हमले के मास्टरमाइंड की हुई पहचान, पुलिस ने रखा है 25 लाख का इनाम
मडवी हिडमा उर्फ हिडमन्ना की उम्र 26 साल है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक वह सुकमा में जंगरगुंडा इलाके के पलोडी गांव का रहने वाला है
नई दिल्ली। सुकमा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड की पहचान हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के पीछे कुख्यात नक्सली मडवी हिडमा उर्फ हिडमन्ना का हाथ है। यह वही नक्सली है जिस पर पुलिस ने 25 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। हिडमा पिछले साल सीआरपीएफ दल पर हुए हमले में भी शामिल था। खुफिया एजेंसियों के मुातबिक नक्सली कमांडर हिडमा केी लोकेशन का सही पता अब तक नहीं लगा पाया है क्योंकि वह बार-बार इन इलाकों में अपनी पोजिशन बदलता रहता है।

ये है सुकमा नक्सली हमले का मास्टरमाइंड 'हिडमा'
मडवी हिडमा उर्फ हिडमन्ना की उम्र 26 साल है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक वह सुकमा में जंगरगुंडा इलाके के पलोडी गांव का रहने वाला है। इस इलाके में उसे हिडमालु, और संतोष के नाम से भी जाना जाता है। बीते करीब एक दशक के दौरान उसका खौफ इस कदर फैला कि अब वो इस इलाके का मोस्ट वॉन्टेड नक्सली है। पुलिस ने उसपर 25 लाख रुपए का इनाम रखा है।

गुरिल्ला लड़ाई में उसे महारत हासिल है
माना जाता है कि गुरिल्ला लड़ाई में उसे महारत हासिल है। यही वजह है कि उसे पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की बटालियन-1 का कमांडर बनाया गया है। इस बटालियन के तहत नक्सलियों की तीन यूनिट्स काम करती है। ये बटालियन सुकमा और बीजापुर में सक्रिय है, इसके अलावा हिडमा माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) का भी सदस्य है।

करीब 150 नक्सलियों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है
बताया जा रहा है कि किस्टाराम कैंप से 212 बटालियन की टीमें गश्त में निकली थी। करीब सुबह साढ़े सात बजे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। जानकारी के मुताबिक करीब 150 नक्सलियों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है। उन्होंने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की और कई विस्फोट भी किए। फोर्स और नक्सलियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी में नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications