आज देश भर में कोरोना वायरस के 88 पॉजिटिव मामले सामने आए, 16 की मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप देशभर में तेजी से फैल रहा है। भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के 88 नए मामले सामने आए है, यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के डाटा के अनुसार, भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 694 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना की वजह से देशभर में अबतक कुल 16 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से सबसे ज्यादा तीन-तीन मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में हुई हैं।

 88 new coronavirus cases reported in the country today highest in a single day

वहीं उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस पांच नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यूपी में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 43 हो गए हैं। आगरा में 9 मामले, गाजियाबाद में 3, नोएडा में 14, लखनऊ में 8 , पीलीभीत में 2 और बागपत , लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर , जौनपुर और शामली में एक एक मामले सामने आए हैं। उधर पंजाब में कोरोना के दो नए पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 33 हो गई।

वहीं तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के दो ताजा मामले सामने आने वाले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मामले 29 हो गए हैं। दोनों संक्रमित मरीज हाल ही में लंदन से लौटे थे। प्रशासनने केएमसीएच में दोनों मरीजों को आइसोलेशन में रखा है। कर्नाटक में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। इसी के साथ देश में अब कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 659 हो गई है। अबतक भारत में 16 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में अबतक 36 मामले सामने आए हैं। लोगों का अपने घर में रहना काफी जरूरी है। इसके अलावा अब दिल्ली में ऑनलाइन डिलीवरी करने वालों को इजाजत दे दी गई है। सभी डीएम, पुलिस अफसरों को इन्हें लागू करने को कहा गया है। दिल्ली सरकार ने अपनी सभी 400 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक खोले रखने का फैसला किया है, जिससे कि सामान्य बीमार लोगों को घर के पास इलाज मिलता रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+