3 घंटे में 88 लाख युवाओं ने बुक की वैक्सीन, हर्षवर्धन बोले- ऑक्सीजन पर्याप्त, सही जानकारी जरूरी
नई दिल्ली, अप्रैल 29। भारत 1 मई से कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू कर रहा है। इसमें 18 से 45 साल तक के सभी वयस्कों का टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 28 अप्रैल से कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन शुरु हुआ है। रजिस्ट्रेशन शुरू करने के 3 घंटे के अंदर ही 88 लाख युवाओं ने वैक्सीनेशन के लिए बुकिंग कराई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस बारे में जानकारी दी है।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा "कल कोविन प्लेटफॉर्म को शुरू करने के 3 घंटे के अंदर ही 88 लाख युवा टीकाकरण के लिए बुकिंग कर चुके थे। जिस तेजी से लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं उतनी ही तेजी से ठीक भी हो रहे हैं।"
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा "हमारी (देश में) मृत्यु दर शायद दुनिया में सबसे कम 1.11 प्रतिशत है।
प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील
डॉ हर्षवर्धन ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि बचाव ही कोविड के खिलाफ लड़ाई में सबसे असरदार हथियार है। उन्होंने कहा "हमारा सबसे बड़ा हथियार कोविड अनुरूप व्यवहार है। मास्क से बड़ा कोई हथियार नहीं है। जो मर्जी हो करें लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना न भूलें। दो गज की दूरी को मत भूलिये और थोड़े भी लक्षण हैं तो टेस्ट जरूर कराएं।"
वहीं ऑक्सीजन को लेकर मची मारा-मारी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा "ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहले भी था और अब तो इसे और भी बढ़ाया गया है। लोगों को ऑक्सीजन के बारे में सही जानकारी आवश्यक है। जिसे जरूरत है उसे ऑक्सीजन मिलनी चाहिए। लोग खुद से अस्पताल की तरफ न भागें। डॉक्टर अस्पताल की सलाह देते हैं तो जरूर जाएं।"












Click it and Unblock the Notifications