नाम 'आम आदमी', लेकिन आधे से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार

दूसरों से अलग बेहद आम बताने वाली इस पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवारों की बात करें, तो वित्तीय रूप से वो आम नहीं जान पड़ते। लोकसभा चुनावों के शुरुआती चरणों में आम आदमी पार्टी के टिकट चुनाव लड़ने वाले 200 प्रत्याशियों में से 86 ने एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा किया है।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक आप के 86 उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति है जो उन्होंने अपने नामांकन पत्र में दाखिल किया है। इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर बंगलौर सेंट्रल से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वी बालाकृष्णऊन हैं। उनके पास करीब 189 करोड़ रुपए की जायदाद है। इसकी तुलना में पार्टी के खजाने में केवल 25 करोड़ रुपए हैं।
वहीं महाराष्ट्र से मैदान में उतरीं अंजलि दमानिया के पास 19 करोड़ रुपए, रिटायर्ड जनरल के पास 13 करोड़ रुपए, एक्टर गुल पनाग के पास 12 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं खास गौर करने वाली बात ये है कि आम आदमी पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में उतारे गए सभी पत्रकार भी करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले योगेंद्र यादव की संपत्ति 2 करोड़ रुपए बताई गई है। ऐसे में ये कहना की आम आदमी पार्टी आम जनता की पार्टी है गलत होगा।












Click it and Unblock the Notifications