देश में 70 दिन बाद कोरोना के सबसे कम 84332 केस, लेकिन 4002 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा डराने वाला है...

नई दिल्ली, 12 जून: देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 84,332 नए मामले मिले हैं, जबकि 4002 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के दैनिक मामलों में 70 दिन बाद इतनी बड़ी गिरावट रिकॉर्ड गई है। वहीं, एक दिन में चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,67,081 हो गया है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 84,332 नए मरीज दर्ज, 4,002 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 2,93,59,155 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना के 1,21,311 मरीज ठीक हुए हैं और रिकवर मरीजों का आंकड़ा 2,79,11,384 तक पहुंच गया है। कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते देश में अब एक्टिव केस 10,80,690 बचे हैं। वहीं, देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 24,96,00,304 डोज दी जा चुकी हैं।

    कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.07 फीसदी हुआ
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 63 दिन बाद 11 लाख से नीचे आए हैं। इसके साथ ही सबसे बड़ी राहत की खबर ये है कि कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 95.07 फीसदी हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में इस समय कोरोना वायरस का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से भी नीचे 4.94 फीसदी है। वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.39 फीसदी है, जो लगातार 19वें दिन 10 फीसदी से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। कोरोना के गिरते मामलों को देखते हुए दिल्ली और यूपी सहित कई राज्यों में लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू में ढील दे दी गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+