खुलने वाला है नौकरी का पिटारा, बैंकों में निकलेगी 80,000 पदों पर वैकेंसी
नयी दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जबरदस्त खुशखबरी है। अगले दो सालों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों में करीब 80 हजार नियुक्तियां संभावित हैं। जी हां अगले 2 साल में बैकों में 80,000 पदों पर नियुक्ति की जा सकती है।

दरअसल अगले दो सालों में बैंकों से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से यह रिक्तियां होंगी। जानकारी के मुताबिक इस साल और अगले साल में 78,800 कर्मचारी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में इन पदों को भरने के लिए 80,000 नियुक्ति की जाएगी।
चालू वित्त वर्ष में 39,756 कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। इसमें 19,065 अधिकारी और 14,669 क्लर्क स्तर के कर्मचारी हैं। इनके अलावा 6,022 अन्य विभागीय कर्मचारी भी इस लिस्ट में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications