ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 मजदूर लापता, 1 शव बरामद
ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 मजदूर लापता, 1 शव बरामद
भुवनेश्वर, 25 मई: ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 प्रवासी मजदूर लापात हो गए हैं। जबकि एक का शव बरामद किया गया है। ओडिशा के चित्रकोंडा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर ये घटना हुई है। ओडिशा में चित्रकोंडा पुलिस स्टेशन की सीमा में सिलेरू नदी में नाव पलटा है, जिसमें 8 लोग लापता हो गए हैं और एक का शव बरामद हुआ था। इलाके में खोज और बचाव अभियान जारी है। फिलहाल नाव क्यों पलटा, इसकी जानाकारी सामने नहीं आई है।

विशाखापत्तनम के एसपी बीवी कृष्णा राव ने इस बात की पुष्टी की है। एसपी बीवी कृष्णा राव ने कहा है कि चित्रकोंडा पुलिस थाने की सीमा में सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 लोग लापता हुए हैं। उनको खोजने के लिए बचाव टीम काम कर रही है।
ये घटना सोमवार (24 मई) की है। कहा जा रहा है कि जिसका शव बरामद हुआ है, वह एक बच्चा था। ओडिशा के मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा तहसीलदार टी पद्मनाभ डोरा ने जानाकारी दी है कि जब प्रवासी मजदूर अपने गांव कंधागुडा और गुंथगुडा लौट रहे थे। ये सभी लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट से बचना चाहते थे। कोरोना को देखते हुए ये निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में एंट्री से पहले कोरोना की रैपिड एंटीजन टेस्ट करना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि 9 लोग तेलंगाना में अपना काम खत्म सुरक्षित वापस लौट गए हैं। जो लोग लापता हैं, उन्हें खोजने का काम जारी है। लापता लोगों में पांच महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस नदी में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications