त्रिपुरा में 18 रोहिंग्या गिरफ्तार, दिल्ली पहुंचने की फिराक में थे

नई दिल्ली। त्रिपुरा में गुरुवार को 18 रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे तीन बच्चे, चार महिलाएं शामिल हैं। यह गिरफ्तारी त्रिपुार के खोवई जिले में गुरुवार को हुई है। पुलिस को इन रोहिंग्या के बारे में सटीक जानकारी मिली थी। जानकारी के अनुसार म्यांमार के रोहिंग्या गैर कानूनी तरीके से त्रिपुरा और बांग्लादेश के रास्ते भारत में आए थे, जिन्हे तेलीमूरा इलाके में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार ये रोहिंग्या त्रिपुरा में प्रवेश करके दिल्ली पहुंचना चाहते थे जहां वह नौकरी की तलाश करते।

rohingya

त्रिपुरा पुलिस में सब इंसपेक्टर रंजीत देबनाथ ने बताया कि हमारे पास इस बात की जानकारी आई थी कि कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग बस से गुवाहाटी जा रहे हैं और यह लोग रोहिंग्या हो सकते हैं। लिहाजा हमने बस को रोका, सर्च के दौरान हमे 11 पुरुष, तीन महिला और चार बच्चे मिले जो म्यांमार से आ रहे थे। जिसमे से छह लोग ही अपना आईडी कार्ड दिखा सके, लेकिन बाकी लोगों के पास आईडी कार्ड नहीं था। आईडी कार्ड से यह खुलासा हुआ कि ये लोग म्यांमार के हैं और भारत में इन्होंने शरण ले रखी है। इन लोगों के आने-जाने पर हमे शक है, लिहाजा इनसे पूछताछ की जा रही है।

जिन रोहिंग्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमे से एक सैफुल्ला का कहना है कि मैं यहां अपनी बहन के साथ छह महीने पहले आया हूं और छह दिल्ली में रह रहा था। हम मुख्य रूप से म्यांमार से हैं और यहां काम की तलाश में आए हैं। हम अगरतला के रास्ते 8-10 दिन पहले यहां आए हैं, लेकिन मुझेयह नहीं पता है कि किस सीमा से आए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 4 जन्वरी को भी छह रोहिंग्या को त्रिपुरा के धर्मनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। जबकि आठ अन्य को खायरपुर से गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+