President Election: सनी देओल समेत ये 8 सांसद नहीं दे सके वोट, जानिए वजह

नई दिल्ली ,19 जुलाई। देश के अगले राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को मतदान हुआ। इस दौरान तमाम सांसदों, विधानसभा के सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लेकिन कई ऐसे सांसद और मंत्री हैं जो इस मतदान में हिस्सा नहीं ले सके। भाजपा के सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल, केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे समेत कई लोग मतदान नहीं कर सके। दरअसल सनी देओल इलाज के लिए विदेश में हैं जबकि केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे बीमार हैं और आईसीयू में भर्ती हैं।

कई सांसद नहीं पहुंचे मतदान के लिए

कई सांसद नहीं पहुंचे मतदान के लिए

वहीं शिवसेना के दो सांसद, भाजपा के दो सांसद, बसपा, कांग्रेस, सपा, एआईएमआईएम के एक-एक सांसद वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सके। वहीं जेल में बंद बसपा नेता अतुल सिंह मतदान करने के लिए नहीं पहुंच पाए। शिवसेना के नेता गजानन कीर्तिकर, हमेंत गोडसे ने भी मतदान नहीं किया। AIMIM के नेता इम्तियाज जलील भी वोटिंग नहीं कर सके। वहीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण वह कई अन्य वरिष्ठ नेता मतदान केंद्र पर वोट करने के लिए पीपीई किट पहनकर पहुंचे।

मनमोहन-मुलायम व्हील चेयर पर पहुंचे

मनमोहन-मुलायम व्हील चेयर पर पहुंचे

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने के लिए पहुंचे। 18 जुलाई को मतदान के बाद अलग-अलग राज्यों से मतपेटियां दिल्ली पहुंच रही हैं। सोमवार देर रात तक ये मतपेटियां दिल्ली पहुंची। इन मतपेटियों को राज्यों के सहायक निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में विमान में रखा गया और इसके बाद ये दिल्ली पहुंची।

31 जगहों पर हुआ मतदान

31 जगहों पर हुआ मतदान

बता दें कि सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंगी की गई। संसद भवन और राज्यों की विधानसभा में कुल 31 जगहों पर मतदान हुआ। इन मतों की गणना 21 जुलाई को होगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार निर्वाचित सांसदों और विधायकों को इस चुनाव में वोट देने का अधिकार है। गौर करने वाली बात है कि एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा के बीच राष्ट्रपति पद के लिए सीधा मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+