ओडिशा: बारातियों को लेकर लौट रही गाड़ी पेड़ से टकराई, 2 मासूमों सहित 8 की मौत

वाहन को मोड़ते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पेड़ से जा टकराया। इसमें 11 लोग सवार थे। सात लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो मृतक बच्चों की उम्र 11 और 13 साल थी।
दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक 10 साल का लड़का चमत्कारिक रूप से बच गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब ये लोग नजदीकी गांव से एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। मालूम हो अभी कुछ दिन पूर्व ही ओडिशा में एक नाव पलट जाने से करीब 90 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications